साहिबगंज, मार्च 31 -- बोरियो। बोरियो अंचल अंतर्गत करमाटांड़ से जिरूल तक पथ परियोजना हेतु 13 गांवों के ग्राम प्रधान एवं सोलह आना रैयतों द्वारा जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा निर्गत नोटिस लेने से इंकार करने एवं सड़क की दिशा को लेकर आपत्ति दर्ज करने को लेकर सीओ ने जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में आगामी दो अप्रैल को उपस्थित होने का लिखित नोटिस जारी किया है। सीओ ने चालधोवा, चपलगोड्डा, जेटके कुम्हारजोरी, पथरा, रामपुर, सरायबिंधा, रामपुर, भुंडा पहाड़, डहरलंगी, करमाटांड़ सहित 13 ग्राम प्रधान, 16 आना रैयत एवं संबंधित मौजा के हित बद्ध रैयत सहित चसगांवा एवं जेटके कुम्हारजोरी के मुखिया को उपस्थित होने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.