चतरा, जनवरी 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। कोयद पंचायत भवन के परिसर में संघमित्रा से जुड़े13 गांव के भू-रैयत एवं पंचायत के प्रतिनिधियो की एक महाबैठक हुई। बैठक में रैयतों ने संघमित्रा के विस्तार का विरोध किया। इस बैठक की अध्यक्षता मुखलाल साव एवं संचालन रोहित सिंह ने किया । बैठक को मुख्य रूप से सोपरम के विनय सिंह , कोयद के कासी साव , सराढू के सुबोध सिंह, कुंडी के भीम साव एवं राजेश साहू, कुड़लौगा के लखन साहू, अर्जुन गंझू, मेघनाथ यादव आदि वक्ताओं ने सीसीएल के विकास, रोजगार, नौकरी और मुआवजा नीतियों पर जमकर प्रहार किया। भाजपा नेता विनय सिंह ने हर गांव की समस्या को रेखांकित करने की अपील की। अगली बैठक 11 जनवरी को कोयद पंचायत भवन परिसर मे होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...