जमशेदपुर, फरवरी 27 -- 108 एम्बुलेंस चालकों की समस्याओं का स्थाई समाधान न होने के कारण वे 13 मार्च को रांची श्रम कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने बताया कि झारखंड की जीवनदायिनी कही जाने वाली 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी आर्थिक शोषण के कारण भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। घर चलाना, बच्चों की स्कूल फीस भरना और लोन चुकाना जैसी बुनियादी जरूरतें मुश्किल हो गई हैं। संघ ने आरोप लगाया कि 2025 के फरवरी से अक्तूबर तक कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई कटौती में अनियमितताएं हुईं। लगातार वेतन भुगतान में देरी और मनमानी कटौती से कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं। सूरज साहू ने कहा कि बार-बार श्रमायुक्त और संबंधित विभागों को पत्र भेजने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। झारखंड प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.