लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे टी 20 के कुछ मुकाबलों का राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ लुत्फ उठाएंगे। यह जानकारी लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा टूर्नामेंट में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंत्री सुदिव्य कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अध्यक्ष समेत कई दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें भारत के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग कई जिलों के डीसी और एसपी भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...