बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिविजन की रेल मंडल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से नियमित रूप से शाहजहांपुर, काकोरी स्टेशन और रोजा स्टेशन का निरीक्षण कर रही हैं। 13 फरवरी को महाप्रबंधक का शाहजहांपुर, रोजा, काकोरी स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक बरेली होकर गुजरेंगे इसलिए बरेली जंक्शन पर भी व्यवस्थाएं ठीक रखने को निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारियां चल रही हैं। ट्रैक,सिगनल आदि व्यवस्थाओं में बड़े परिवर्तन किये गये हैं। हाईटेक प्रणाली लागू की जा रही है। बुधवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्वत समेत तमाम अधिकारी शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.