फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक में टेट के विरोध में 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली बाइक रैली की सफलता को रणनीति बनायी गयी। तय किया गया कि सभी शिक्षक, शिक्षिकायें बीएसए कार्यालय में एकत्र होंगे और शिक्षक सफेद शर्ट और पेंट, शिक्षिकायें लाल रंग के परिधान में आएंगी। सभी शिक्षक, शिक्षिकायें हेलमेट भी अवश्य पहनकर आयेंगे। इसके साथ ही बाइक रैली का रूट भी निर्धारित किया गया। बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट का रूट निर्धारित किया गया है। नरेंद्र जाटव, मनोज त्रिवेदी, भूपेश पाठक, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आलोक कुमार द्विवेदी, आदेश अवस्थी, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुमन प्रकाश दीक्षित, अजय दीक्षित, राजेश यादव, सुशील संतोषी, सोमनाथ दीक्षित, प्रवेश सिंह राठौर, प्रवेश कटियार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.