13 को गांधी पार्क से निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा
फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- फिरोजाबाद। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की बैठक में रणनीति बनाई गई। नगर में 13 अगस्त को गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यशाला में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ.सतीश दिवाकर के नेतृत्व में संपन्न बैठक में निर्णय लिया कि 13 अगस्त को सुबह दस बजे गांधी पार्क से द्वारिकाधीश मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनाई रणनीति सदर विधायक मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.