कुशीनगर, मार्च 7 -- कुशीनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी आगामी 13 मार्च को जिले में रहेंगी। वह सुबह नौ बजे विभागीय अधिकारियों से सर्किट हाउस में मिलेंगी। वहां से वन स्टॉप सेंटर, फिर खड्डा सीएचसी व पीएचसी में महिला चिकित्सा व्यवस्था, खड्डा तहसील में जनसुनवाई, वहां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण, क्षेत्र में चौपाल, गोदभराई व अन्नप्राशन, शाम चार बजे एसपी से मुलाकात, पांच बजे डीएम से मिलकर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.