लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार लोकसेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 मंगलवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक) में कुल 5964 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिसमें 2973 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2991 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली (दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक) में भी 5964 अभ्यर्थियों के लिए सीट निर्धारित थी, जिसमें 2934 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 3030 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में 48...