शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 14 और 15 मार्च को 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी और निर्धारित स...