13 किलो गांजा के साथ दो धराया
मधुबनी, जून 8 -- लौकही। अंधरामठ थाना पुलिस ने सोमवार को सुव्वाटोल के निकट 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ लिया। जब्त गांजा की कीमत करीब साढ़े उन्नीस लाख रुपये आंकी गई है। धराये की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला के बनिनिया थाना के कमलपुर गांव के नेवालाल मंडल और झिलमिल यादव उर्फ रामाशीष यादव के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.