मधुबनी, जुलाई 8 -- फुलपरास, एक संवाददाता। फुलपरास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 किलोग्राम गांजा के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मंगलवार देर रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव निवासी संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर कुल 13 ...