समस्तीपुर, जून 21 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पप्पू चौधरी के घर में छापेमारी कर 13 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब के अन्य धंधेबाज भागने में सफल रह। लेकिन एक धंधेबाज पप्पू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...