नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को कहा कि सरकार मतदाताओं के नाम हटाकर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, तथा 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाना अगर मिलीभगत नहीं तो और क्या है। उन्होंने और विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ कथित अनुचित बर्ताव, और मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार की आलोचना की। 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की नेता आइशी घोष, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग और अभिनेता प्रकाश राज समेत अन्य लोगों के साथ एक प्रेसवार्ता में...