नई दिल्ली, जुलाई 22 -- साल 2023 में Honor ने Honor Pad X9 लॉन्च किया था और उसके बाद 2025 में Pad X9a आया। अगर आपको लगा कि कंपनी ने यह लाइनअप पूरा कर लिया है, तो उसने सबको चौंकाते हुए इस सीरीज में एक और मॉडल, Honor Pad X9 Max पेश किया है। UK में लॉन्च हुए इस नए टैबलेट में बड़ी 13-इंच की डिस्प्ले, 10100mAh की बैटरी, Android 16 और स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया गया है। यहां देखें ऑनर के नए टैबलेट की कीमत और खासियतHonor Pad X9 Max की खासियत ऑनर पैड X9 मैक्स में 13-इंच की LCD स्क्रीन है, जिसमें 2500x1560 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। इस स्क्रीन में पेपर जैसा व्यूइंग मोड, डीसी डिमिंग, लो ब्लू लाइट और बिना झिलमिलाहट (यानी फ्लिकल-फ्री) व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए TÜV Rheinl...