बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जनपद बहराइच में वर्ष 2026-27 हेतु फुटकर आबकारी दुकानों के ई-नवीनीकरण/ई-लाटरी के प्रथम चरण के पश्चात् अवशेष तथा नवसृजित देशी शराब की 08, कम्पोजिट शॉप की 01 एवं भॉग की चार दुकानें, कुल 13 दुकानों का व्यवस्थापन होगा। नौ अप्रैल को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में अर्ह आवेदनों का ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...