बक्सर, अप्रैल 9 -- बक्सर। आगामी 13 अप्रैल (सोमवार) से व्यवहार न्यायालय में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्य होगा। यह परिवर्तन गर्मी को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों व आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में व्यवहार न्यायालय प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। सभी अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे नए समय के अनुसार न्यायालय में उपस्थित होकर अपने-अपने मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। (बक्सर से रामप्रीत चौबे)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.