एटा, अप्रैल 21 -- 13 अप्रैल से लापता युवक का पता नहीं चला है। पुलिस कार्रवाई न होने पर मंगलवार को घरवाले ग्रामीणों के साथ मिलकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घरवालों ने अपहरण, हत्या की आशंका जताई है। मामले में एसएसपी डा. इलामारन जी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी मिथलेश देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि 13 अप्रैल की रात को बेटा पवन घर से निकला। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। बेटे के लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप लगाया है कि कोतवाली देहात पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया है कि गांव के ही लोगों ने अपहरण किया और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।घरवालों का आरोप है कि गांव की ही एक युवती से प्र...