शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय ने बताया कि आंदोलन चार चरणों में होगा। 9 से 15 मार्च तक शिक्षक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र व ईमेल भेजेंगे। 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस और ज्ञापन दिया जाएगा। चार मई को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना व विधानसभा तक पैदल मार्च होगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस खां, अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.