हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर टेट अनिवार्यता के विरोध में चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। पहले चरण में "शिक्षक की पाती" कार्यक्रम 14 मार्च तक सफलतापूर्वक चलाया गया। महासंघ के बैनर तले भारत की राष्ट्रपति, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को लगभग 3000 पोस्टकार्ड तथा करीब 15000 ई-मेल भेजे गए। आंदोलन के दूसरे चरण में 13 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। इसमें जिले के हजारों शिक्षक भाग लेंगे।अटेवा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने बताया कि इस अभियान में अटेवा, टीएससीटी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई सहयोगी संगठन शामिल हैं। उत्तर प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.