बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। सिंचाई विभाग में स्थित फिल्ड हॉस्टल में जनपद के विभिन्न संगठनों की टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय निर्देश पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का जिला स्तरीय गठन किया गया। रविवार को अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अटेवा जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधाराज ,टीएससीटी जिला अध्यक्ष नवाब आलम, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामौतार सिंह ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजेंद्र कुमार एवं उर्दू बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान को जिला संयोजक एवं...