नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने रांची में जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के जारी प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि यदि भर्ती और पेपर लीक से जुड़े विवाद पर 13 अगस्त तक कोई फैसला नहीं हुआ, तो वह पार्टी से अनुमति लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और भर्ती में देरी को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में क्यों नहीं शांत हो रहा छात्रों का गुस्साराजनीतिक आकांक्षाएं निशिकांत ने कहा कि 13 अगस्त तक संसद का सत्र चल रहा है। अगर तब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो मैं पार्टी से अनुमति लेकर भूख हड़ताल पर बैठूं...