भभुआ, अगस्त 9 -- युवा पेज की खबर 13 अगस्त को एसवीपी कॉलेज में होगा छात्र दीक्षारंभ कार्यक्रम नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम व छात्र सुविधाओं की दी जाएगी जानकारी स्नातक प्रथम खंड के विद्यार्थियों के महाविद्यालयीन जीवन की होगी औपचारिक शुरुआत भभुआ, नगर संवाददाता।

छात्र दीक्षारंभ कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ में नवप्रवेशित स्नातक विद्यार्थियों के लिए छात्र दीक्षारंभ एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में होगा। स्नातक प्रथम खंड, सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, विभिन्न विभागों और छात्र हितैषी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। नई शिक्षा नीति से भी कराया जाएगा परिचित...