समस्तीपुर, अगस्त 24 -- दलसिंहसराय। फेडरेशन के सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को नये सिरे से राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया। नई परिषद में के. विश्वनाथन को अध्यक्ष, गजनफर नवाब को महासचिव एवं रामविलास शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मो. नसीम व सरोजनी आचार्य को उपाध्यक्ष तथा नवेंदु धरा, मो. मुशर्रफ एवं भारती न्यायपल्ली को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। गठित राष्ट्रीय परिषद ने बीड़ी एवं तंबाकू मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, रोजगार की सुरक्षा, बंद औद्योगिक इकाइयों को पुन: चालू कराने एवं केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में संघर्ष तेज करने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। यह भी पढ़ें- टोबैको वर्कर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का निर्णय वहीं तम्बाकू उत्पादक क्षेत्र दलसिंहसराय म...