13वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रोहतास का शानदार प्रदर्शन
सासाराम, अगस्त 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। 13वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रोहतास जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुंगेर में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम 21 अगस्त को सासाराम से मुंगेर के लिए रवाना हुई थी। जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष एवं योग कोच नवल किशोर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.