मुंगेर, अगस्त 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। योग नगरी मुंगेर में शुक्रवार से 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। बिहार राज्य योग संघ के तत्वावधान तथा मुंगेर जिला योग संघ के संयोजन में इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, जिलाधिकारी निखिल धनराज, आईएएस अधिकारी मिथिलेश मिश्रा और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि आदि ने संयुक्त रूप किया। समारोह में बिहार राज्य योग संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, महासचिव विवेकानंद, मुंगेर जिला योग संघ के अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, सचिव दुर्गेश कुमार, सह-सचिव अजीत कौशिक, संयोजक संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कुमारी संगीता एवं रवींद्र कुमार सिंह मंच पर मौजूद रहे। जिला योग संघ के पदाधिक...