कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के अनुसार जिले के तीनों अनुमंडलों में संचालित 54 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 13,697 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 06 अप्रैल को 5,919 बुकिंग के विरुद्ध 4,704 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। इसके अलावा 889 व्यावसायिक सिलेंडर भी स्टॉक में मौजूद हैं।अधिकारियों ने बताया कि 07 अप्रैल को 7,447 घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति प्रस्तावित है, जिससे सभी प्रखंडों में उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस कंपनियां मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति ...