13,167 उपभोक्ताओं को मिलेगा सोलर पैनल
मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी, मोतिहारी, हिप्र.। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से संचालित यूएलए (यूएलए) परियोजना का शुभारंभ रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 1,512 करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसके तहत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में पूर्वी चंपारण जिले के 13,167 उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। जिससे उन्हें स्वच्छ व किफायती ऊर्जा उपलब्ध होगी। बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह योजना राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत, 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.