नई दिल्ली, जनवरी 19 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स की तस्करी मामले में सिक्किम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 साल के तिलक प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर थाईलैंड से मादक द्रव्य की तस्करी में शामिल था। सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी दो अक्टूबर 2024 को की गई एक बड़ी कार्रवाई से जुड़ी है, जब दिल्ली, गुजरात और पंजाब के कई स्थानों से लगभग 13,000 करोड़ रुपये मूल्य का कोकीन और गांजा जब्त किया गया था। उन्होंने बताया, गिरोह का सरगना वीरेंद्र बसोया इस समय विदेश में है, और उसके बेटे ऋषभ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। वह भी देश से बाहर है। मामले में जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि इस बहु-राज्यीय अभियान के दौरान 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे मादक पदार्थ तस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.