नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Reliance shares: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज मंगलवार, 3 नवंबर को गिरावट देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिन करीब 12 फीसदी की जोरदार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिसके चलते आज शेयर इंट्राडे कारोबार में 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया। NSE पर शेयर 1.3 फीसदी गिरकर 1,281.55 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को शेयर में जबरदस्त उछाल आया था और यह 1,300 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच, ब्रोकरेज फर्म और मार्केट एक्सपर्ट्स ने शेयर को लेकर क्या राय दी है, आइए जानते हैं-सोमवार को शेयर में आई थी 11.6% की तेजी सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 11.6 फीसदी की तेजी आई थी। यह अप्रैल 2020 के बाद शेयर की एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त थी। इस तेजी के साथ शेयर सितंबर की शुरुआत के ब...