नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Gland Pharma share price: मार्केट में गिरावट के बीच ग्लैंड फार्मा के शेयरों की कीमतों में आज 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कल सोमवार को कंपनी ने पहले क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान किया था। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 47 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, आज बीएसई में ग्लैंड फार्मा का शेयर 2837.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत की उछाल के साथ 2989.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई भी है।रिकॉर्ड डेट आज (Gland Pharma dividend stock) कंपनी ने डिविडेंड के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो आज है। फार्मा कंपनी एक शेयर पर 20 रुपये ...