मधुबनी, अगस्त 16 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना के ढंगा पूर्वारी टोल से पुलिस ने छापेमारी कर 42 कार्टन में रखे 1291 बोतल करीब 372 लीटर विदेशी शराब जब्त कर दिलीप सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि आरोपी शराब बेचने का कारोबार करता है। सूचना की सात्यता को लेकर की गई छापेमारी में आरोपी के बगल में रहे बाड़ी से छुपाकर रखे गये शराब को जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...