सीतामढ़ी, मई 3 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 1290 बोतल शराब जब्त कर पुलिस ने गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार पीएसआई जितेंद्र के नेतृत्व में क्षेत्र के मलाही गांव स्थित चौक से बाइक पर लदी 450 बोतल बोतल शराब जब्त कर बाजपट्टी क्षेत्र के शिवाईपट्टी गांव निवासी राजनंदन राय के पुत्र अमित को गिरफ्तार किया गया। जबकि नगर पंचायत सुरसंड स्थित फुलवारी के निकट पीएसआई अभिजीत सिंह व पीएसआई रौशन झा के नेतृत्व में 840 बोतल शराब के साथ सुरसंड नगर पंचायत के अशोक चौक निवासी सियालाल महतो के पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- 18.73 ग्राम स्मैक 87 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार गिरफ्तार पुलिस ने शराब-बाइक जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों पर एफआईआर हुई है।

हिंदी हिन्दुस...