दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कई कार्यक्रमों में उनके योगदान को याद किया गया। शहर के टाउन थाना के पास उनके आदमकद प्रतिमा पर नेता व अन्य संघ संगठनों ने माल्यार्पण किया। शहर के पॉपुलर क्लब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जयंती पर क्लब ने प्रभात फेरी भी निकाली गई। जो पॉपुलर क्लब से शुरू होकर टीन बाजार होते हुए थाना चौक में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पहुंची। नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने नेताजी के आदर्शों और देशभक्ति को याद किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब के सचिव राखी सेनगुप्ता, अध्यक्ष सिद्धार्थ लाहा, उपाध्यक्ष प्रिया रक्षित, बर्नाली राय, शिबू चक्रवर्ती, पार्थसारथी सेन, बादल चटर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। फोटो-2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.