नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का प्रॉफिट 12817 पर्सेंट बढ़ गया है। कंपनी को सितंबर 2026 तिमाही में 517 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को 4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रॉडक्ट्स की मजबूत डिमांड, बेहतर मार्जिन्स और वन-टाइम टैरिफ रिफंड गेन की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह उछाल आया है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर इस साल अब तक 709 पर्सेंट उछल गए हैं। 2529 करोड़ रुपये रहा है ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यूचालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 145 पर्सेंट बढ़कर 2529 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में ...