जहानाबाद, मई 12 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल जिले में अब तक कुल 74,241 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा चुका है, जबकि अभी भी कुल 18287 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। अरवल प्रखंड में 4,023, कलेर प्रखंड में 4,155, करपी प्रखंड में 5,165, कुर्था प्रखंड में 2,980 तथा सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में 1,964 सामाजिक सुरक्षा का पेंशन पाने वालों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है।

विशेष शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन कर लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी का पेंशन भुगतान बाधित न हो। यह कार्य कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पूर्णत: नि:शुल्क किया जा रहा है। जिन लाभुकों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण फिंगरप्रिंट अथवा आईिरस के माध्यम से संभव नहीं हो पा रहा ह...