1280 गणना ब्लॉकों में घर-घर दर्ज होगा जनसंख्या का ब्योरा
देवरिया, सितम्बर 28 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर सलेमपुर तहसील में तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसील के 1280 गणना ब्लॉकों में घर-घर पहुंचकर परिवार और उसमें रहने वाले प्रत्येक सदस्य का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए करीब 1000 प्रगणक और 165 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। घर-घर गणना का अभियान एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना आईडी प्राप्त कर सकेंगे। घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी। इसके आधार पर संबंधित गणना ब्लॉक में परिवार का विवरण दर्ज किया जाएगा। जनसंख्या गणना के लिए संदर्भ समय पांच जनवरी 2027 की रात 12 बजे निर्धारित किया गया है。
8 अक्टूबर से शुरू होगा प्रशिक्षण ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.