बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। जिले में नीट यूजी परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 128 परीक्षार्थियों ने नीट यूजी परीक्षा छोड़ी। 97.72 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा हुई। नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। नीट यूजी परीक्षा में 5624 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को कराने के लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए और परीक्षा को शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। नीट यूजी परीक्षा 2026 जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा हुई। परीक्षा एक पाली में 2 बजे से 5 बजे तक हुई। परीक्षा से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को ...