आगरा, जुलाई 2 -- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य व कोविड के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही से समस्त पात्र लाभार्थियों को आधार बेस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत 1275 लाभार्थियों ने बैंक खाते में एनपीसीआई डीबीटी नहीं करायी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी, डा. पल्लवी सिंह ने बताया कि उक्त लाभार्थी यथाशीघ्र अपने बालक, बालिकाओं के बैंक शाखा में जाकर एनपीसीआई डीबीटी करा लें, जिससे 2026-27 की प्रथम तिमाही की किस्त विभाग द्वारा संबंधित लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से उनके खातों में भेजी जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आ गई Annapurna Yojana की पहली किस्त, अभी तक नहीं मिले पैसे, तो इस नंबर पर करें कॉल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...