अररिया, फरवरी 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया बॉर्डर पर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर 127 बोतल नेपाली शराब के साथ स्कूटी जब्त किया। तस्कर मौके से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूटी पर सवार तस्कर शराब लेकर बॉर्डर के रास्ते बसमतिया की ओर आ रहा था। पुलिस ने जब स्कूटी को रोकने का इशारा किया तो स्कूटी सवारी स्कूटी वहीं पर छोड़कर भाग निकला। जांच करने पर स्कूटी के अंदर 107 बोतल दिलवाले व 20 बोतल उमंगा शराब सहित 127 बोतल शराब बरामद होने पर स्कूटी को जप्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्कूटी व शराब बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.