127 प्रगणक अनुपस्थित, होगी कार्रवाई
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता जनगणना 2027 में लगाए गए कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। मकान गणना से एक दिन पहले सभी प्रगणकों को बुलाया गया था। लेकिन 127 प्रगणक बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहे। इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त व अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी सीलम साई तेजा के सामने प्रस्तुत की गई तो उन्होंने घोर आपत्ति जताई। साथ ही विभिन्न विभागों से न आने वाले इन कर्मचारियों पर दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए।जनगणना 2027 के लिए मकान गणना शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें ड्यूटी कटवाने को लेकर लगातार प्रयास चल रहा है। एक दिन पहले ही ड्यूटी की बात को लेकर ही दो आला अफसरों में विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- स्वगणना का आखिरी दिन आज, कल से होगी मकान गणना नगर आयुक्त ने कहा है कि यह प्राथमिकता का कार्य है, जिसे जो जिम्मेदारी दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.