गोपालगंज, मार्च 31 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को दमकिया चारमुहानी पर एक कार से 126.48 लीटर शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाने के विरमापट्टी गांव का रामप्रीत प्रजापति व उसका फरार साथी उसी गांव का दीपक शर्मा है। मंगलवार को गिरफ्तार राम प्रीत प्रजापति को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...