126 नए राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 1810 पद हुए सृजित
लखनऊ, अगस्त 10 -- यूपी को 126 नए राजकीय माध्यमिक स्कूल मिले हैं। ऐसे में इन स्कूलों के संचालन के लिए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक व कनिष्ठ लिपिक के 1810 पदों का सृजन भी कर दिया। अब इन स्वीकृत पदों को सीधी भर्ती व पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत 68 राजकीय इंटर कॉलेज (बालक-बालिका) व 58 राजकीय हाईस्कूल यानी कुल 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण व हस्तांतरण किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 68, प्रधानाध्यापक के 58, प्रवक्ता के 680, सहायक अध्यापक (एलटी) के 819 व कनिष्ठ सहायक के 185 नियमित पद सृजन किया है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर आदेश जारी कर दिया गया है। 50 फीसदी सीधी भर्ती के उत्तर प्रदेश लोक सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.