चाईबासा, सितम्बर 26 -- चाईबासा। वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में तथा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे लूथेरान मध्य उच्च विद्यालय में वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की प्रस्तावना पद्मावती जैन सशिवि मंदिर चाईबासा के संस्कृताचार्य अयोध्या पांडेय ने रखा और कहा कि विद्या भारती के योजनांतर्गत वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन पूरे भारतवर्ष में एक साथ और एक ही समय पर किया गया है। मध्य / उच्च विद्यालय के दोनों भागों में कुल 126 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्शय भारतवर्ष में रहने वाले समस्त भारतीयों में राष्ट्र भक्ति,राष्ट्रप्रेम,भाईचारा, अनेकता में एकता जैसे भावों को भरना था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नमामि भारतम् के त...