126 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख रुपये बताई कीमत
शामली, सितम्बर 25 -- चौसाना। चौसाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 126 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ कैराना हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे और बरामदगी के संबंध में जानकारी ली। चौसाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी चौसाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि आरोपी से बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस बरामदगी के स्रोत और नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.