गोपालगंज, मार्च 15 -- गोपालगंज। युवा शक्ति गोपालगंज मंच के कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं डीएवी स्कूल के संस्थापक स्व. दीनानाथ आर्य की 126वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नंदकिशोर आर्य और जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। नंदकिशोर आर्य ने कहा कि स्व. दीनानाथ आर्य ने आजादी की लड़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर विकास आर्य, कुणाल गुप्ता, नितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...