1259 स्कूलों में एक भी बच्चे का अपार नहीं बना
धनबाद, मई 27 -- धनबाद के दो लाख से अधिक स्कूली बच्चों का अब तक अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी नहीं बना है। इनमें सरकारी से लेकर निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। राज्य मुख्यालय से जारी 25 मई 2026 के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक धनबाद के मात्र 52 फीसदी छात्र-छात्राओं का ही अपार आईडी जेनरेट हुआ है। नए सत्र 2026-27 में अप्रैल में 23 व मई महीने में 21,190 छात्र-छात्राओं का अपार जेनरेट हुआ है यानी कि नए अपार की कुल संख्या 21,213 है। 252 बच्चों का अपार फेल हो गया है। महत्वपूर्ण यह है कि 1259 स्कूलों में एक भी नया अपार जेनरेट नहीं हुआ है。
धनबाद के स्कूलों में छात्र संख्या बताते चलें कि धनबाद के 2433 स्कूलों में 4,84,551 छात्र-छात्राएं सत्र 2025-26 में नामांकित हैं। 3,91,375 बच्चों ने यू डायस प्लस में अपना आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.