कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने लगभग 1250 विधि छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी। अब इन छात्रों का बैक-पेपर के कारण साल बर्बाद नहीं होगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के अनुमोदन के बाद परीक्षा नियंत्रक ने तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम के छात्रों को राहत दी। इसका लाभ एलएलबी के 958 और बीए-एलएलबी के 300 छात्रों को मिलेगा। विधि छात्र मोर्चा के संचालक अनुज त्रिपाठी ने सैकड़ों छात्रों की समस्या को लेकर विवि के कुलपति से गुहार लगाई थी। प्रो. पाठक ने छात्रहित को देखते हुए सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्रों को राहत दी गई है.

परीक्षा नियंत्रक का बयान परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताय...