रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले निगरानी और चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। शनिवार को हुई परीक्षा की पहली पाली में 649 और दूसरी पाली में 607 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों ही पाली में 2784 अभ्यार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से पहली पाली में 2135 और दूसरी पाली में 2177 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दीं। पहली पाली में 76.68 प्रतिशत उपस्थित और 23.32 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। जबकि,दूसरी पाली में 78.20 प्रतिशत उपस्थित और 21.80 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। जनपद में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई।यह यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले 1500 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगी। इसमें पहली पाली सुबह 10 बजे...