हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने स्वयं भी एक वर्ष में 86 रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पूरे आयोजन के माध्यम से 1253 यूनिट रक्त का संग्रह करके झारखंड में सर्वाधिक शिविर लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, एचआईवी पीड़ितों को उनकी पहचान को छुपाते हुए रक्त उपलब्ध कराया गया। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की संख्या 300 से ऊपर थी, पर एसोसिएशन के प्रयास से मां सेवा समिति, फॉर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम दात्री फाउंडेशन, नारायणी बेंगलुरु के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु इस साल दो बार एचएलए जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिससे काफी बच्चों को बोन मैरो मैच पाया गया। उन्हें कोल इंडिया स्थानीय सांसद एवं विधायक एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मुफ्त में इलाज के लिए भेजा ...